जब यात्री उदयपुर पहुँचा तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ इसके बाद अधिकारी हुसैन ने इसकी शिकायत उदयपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों से की. एयरलाइन फिर उसी दिन यात्री को फ्लाइट से वापस दिल्ली ले आई। एक दिन दिल्ली में रहने के बाद 31 जनवरी को उन्हें फ्लाइट से पटना भेजा गया।
DGCA ने कहा- ठीक से चेक नहीं हुआ बोर्डिंग पास
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया हमें यात्री की शिकायत मिली है बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो बिंदुओं पर चेक किया जाता है तो वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया जांच से पता चलेगा कि यात्री के बोर्डिंग पास को ठीक से स्कैन क्यों नहीं किया गया हमने इस मामले में कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंडिगो ने कहा असुविधा के लिए खेद है
इंडिगो ने शुक्रवार को इस मामले पर बयान जारी कर कहा, '6E-319 दिल्ली-उदयपुर फ्लाइट में एक यात्री के साथ हुई घटना की हमें जानकारी है हम इस मामले में अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

.png)
0 टिप्पणियाँ